फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में रोड शो छोड़ चले गए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेसी नेताओं ने बताई यह वजह

Sat, 13 Apr 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण के लिए चुनावी पारा चढ़ने लगा है। पश्चिमी यूपी की कमान संभाल रहे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज आगरा में रोड शो किया। हालांकि वो बीच रास्ते में ही रोड शो छोड़कर हाथरस के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि वहां से वो मथुरा जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर करीब दो बजे आगरा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। इसके बाद रोड शो शुरू किया। रोड शो में रथ पर उनके साथ आगरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित सहित पार्टी के कुछ पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो बिजलीघर तक होना था, लेकिन वो फव्वारा पर रथ से उतर गए। यहां से अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वो हाथरस रवाना हो गए हैं।

4 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाद शाम को ज्योतिरादित्य सिंधिया मथुरा जाएंगे। यहां वो कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक के समर्थन में रोड शो करेंगे। कृष्णापुरी से रोड शो की शुरूआत की जाएगी। रोड शो करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया जीआईसी तिराहा, आर्य समाज रोड होते हुए होलीगेट पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा में मतदान होना है। अब तक यहां चुनाव प्रचार की खामोशी नजर आ रही थी। पार्टी प्रत्याशी ही प्रचार में ताकत लगा रहे थे, लेकिन अब राजनीतिक दलों के दिग्गज पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। 



Lok Sabha Elections 2019: अमेठी सीट का इतिहास, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें