फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में बालिका से जूनियर डॉक्टर ने की गंदी हरकत...कर्मचारियों के होंगे बयान, आरोपी भेजा जेल

Sat, 14 Sep 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने गंदी हरकत की। इस मामले में पीड़ित बालिका ने एफआईआर का समर्थन किया। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के बयान आज दर्ज करेगी। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में छेड़छाड़ की शिकार बालिका के कोर्ट में दिए बयान का पुलिस ने अवलोकन किया। उसने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। मामले में बालिका की मां ने केस दर्ज कराया है। बरेली के रहने वाले आरोपी जूनियर डाॅक्टर दिलशाद हुसैन को जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को पुलिस वार्ड में जाएगी। वारदात के समय माैजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


 

10 सितंबर की रात बाल रोग विभाग में छेड़छाड़ की गई थी। बृहस्पतिवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए थे। थानाध्यक्ष एमएम गेट ने बताया कि बालिका की मां ने कहा था कि बेटी के साथ दिलशाद हुसैन ने गलत हरकत कर शोषण किया। बेटी के बताने पर उन्होंने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर पर भी शिकायत की थी। बालिका ने कोर्ट में दिए बयान में एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। अब पुलिस केस में जल्द चार्जशीट लगाएगी। शनिवार को एसएन मेडिकल काॅलेज में विवेचक जाएंगे। यह पता किया जाएगा कि घटना के समय काैन-काैन लोग थे।

 

बेटी को फिर भर्ती कर लिया
मां का कहना है कि बेटी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। बेटी ने जो बताया, उसी को केस में लिखवाया है। अब वह चाहती हैं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद भी बेटी डरी नहीं है। वह एक ही बात बोल रही है कि डाॅक्टर ने बैड टच किया। उसको बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया था। समिति ने उससे पूरी जानकारी ली।

 
विज्ञापन

माता-पिता को धमकाने वालों पर हो कार्रवाई
एसएन मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में बालिका के साथ छेड़छाड़ से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में आक्रोश है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं वार्डों में महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम करने के लिए कहा। इस बारे में शुक्रवार को एसएन के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की शिकायत करने पर विभागाध्यक्ष सहित अन्य ने मामले को दबाने की कोशिश की। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी, राजीव शर्मा, सुरेंद्र चाैधरी, योगेश वर्मा, विनोद मेहर, कैलाश शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें