छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
लगातार सात दिनों तक लू के थपेड़ों में पूरा प्रदेश झुलसा हुआ है। हालांकि पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट आई है।
पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के शहरों में लू का कहर अब भी जारी है। सोमवार को सूबे में झांसी का तापमान दिन में और आगरा का तापमान रात में सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक कल से तापमान में गिरावट के साथ कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले चार डिग्री कम हो गया, वहीं सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री का इजाफा हुआ और यह 31.8 डिग्री हो गया।