फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई जुमा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर जिले भर की पुलिस फोर्स सतर्क रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुई। करहल, कुरावली, सदर कोतवाली, भोगांव, बेवर आदि क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त किया। वहीं अधिकारी भ्रमण कर स्थिति जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन

बकरीद का त्योहार नजदीक है, इसको लेकर एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से सभी सर्किल अफसर, प्रभारी/थानाध्यक्षों को विशेष सर्तकता बरतते हुए क्षेत्र की मस्जिदों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक आदि कर शांति की अपील की जा रही है। इस बीच शुक्रवार को जिले में जुमा की नमाज अता की गई, सदर कोतवाली क्षेत्र में सीओ विजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ आगरा रोड व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल गश्त किया। शहर में शांतिपूर्ण ढंग से जुमा की नमाज अता की गई। एसपी कमलेश दीक्षित व एएसपी मधुवन कुमार स्थित का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें