फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जुमा की नमाज

विज्ञापन
कासगंज में जुमे की नमाज के दौरान शहर की जामा मस्जिद क्षेत्र में तैनात पुलिस बल । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जुमा की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर एहतियातन पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं जिलेभर में लागू की गई सेक्टर स्कीम के तहत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर बवाल के बाद से अब हर जुमे की नमाज पर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासन के द्वारा जोनल और सेक्टर स्कीम को शुक्रवार को भी लागू करके नमाज को अदा कराया। जिले को 6 जोन व 30 सेक्टर में बांटकर तैनात किए गए प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बृहस्पतिवार रात से ही पूरी सतर्कता बरतते रहे। रात से ही पुलिस कर्मियों को मस्जिद और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया।
देर रात से ही पोस्टर पार्टी ने गलियों का भ्रमण शुरू कर दिया, ताकि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार के पोस्टर आदि रात में चिपकाए गए हों तो उनको हटाया जा सके। शुक्रवार को नमाज का समय शुरू होने से पहले ही सतर्कता और बढ़ गई। अधिकारी लगातार पैदल भ्रमण करते रहे। नमाज संपन्न हो जाने के बाद भी सतर्कता बनी रही। जनपद के गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, सोरों, अमांपुर, सिढ़पुरा, बिलराम, ढोलना, भरगैन आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज संपन्न हुई है। नमाज को लेकर पुलिसबल की तैनाती जिलेभर में की गई। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखी। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें