फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की वीडियोग्राफी सार्वजनिक हो जाने के बाद प्रदेश में घटित हो रही घटनाओं को देखते हुए जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस व प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला को 6 जोन व 30 सेक्टर में बांटा है। इसके साथ प्रमुख मस्जिदों व संवेदनशील स्थलों पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त कर तैैैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस व प्रशासन बृहस्पतिवार की रात्रि से 8 बजे से ही अलर्ट हो गया। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने कासगंज व सोरों को एक जोन में रखा है। यहां के लिए जोनल मजिस्ट्रेट उप जिला मजिस्ट्रेट पंकज कुमार एवं जोनल पुलिस अधिकारी सीओ दीपकुमार पंत को बनाया है। कासगंज को चार व सोरों क्षेत्र को 3 सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं।
ढोलना क्षेत्र के लिए तहसीलदार अजय कुमार व जोनल पुलिस अधिकारी ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं, क्षेत्र को दो सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए। गंजडुंडवारा व सिढ़पुरा को एक जोन में रखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट पटियाली को जोनल मजिस्ट्रेट व सीओ आरके तिवारी को जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया। दोनों ही क्षेत्र को तीन-तीन सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए। पटियाली व सिकंदरपुर वैश्य के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजीव निगम, व जोनल पुलिस अधिकारी पटियाली कोतवाल गंगा प्रसाद को तैनात किया गया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा को तीन व सिकंदरपुर वैश्य को दो सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए। सहावर व सुन्नगढ़ी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट उपजिला मजिस्ट्रेट रवेंद्र कुमार व जोनल पुलिस अधिकारी सीओ अजीत चौहान को नियुक्त किया गया। सहावर को तीन व सुन्नगढ़ी क्षेत्र को दो सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए। अमांपुर के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार लालधर सिंह, जोनल पुलिस अधिकारी अमांपुर कोतवाल रामसिया मौर्य को नियुक्त किया गया। वहीं, क्षेत्र के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए। इसके अलावा जिला के 16 मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों पर अलग से मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार को रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
जोनल पुलिस अधिकारियों की गाड़ी में रहेंगे दंगा नियंत्रण उपकरण
कासगंज। जुमा की नमाज को देखते हुए दंगा नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपनी गाड़ी में दंगा निरोधक उपकरण जैसे एंटी राइट गन, पंप एक्शन गन, बोडी प्रोटेक्टर, लाउड हेलर रखेंगें। हमराही पुलिस बोडी प्रोटेक्टर, डंडा, हेल्मेट के साथ अपनी ड्यूटी पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें