फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खुले नाले में गिरकर जूस विक्रेता की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास की घटना

Wed, 13 Dec 2023 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में खुले नाले में गिरकर जूस विक्रेता की मौत हो गई। चार दिन बाद उसका शव मिला। घटना गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास की है। 
विज्ञापन
मवासी लाल कुशवाहा की फाइल फोटो, और खुला पड़ा नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास खुले में नाले में गिरकर जूस विक्रेता 52 वर्षीय मवासी लाल कुशवाहा की मौत हो गई। चार दिन बाद पुलिस को शव मिला। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डूबने से मौत होना आया है। परिजन का कहना है कि नाला खुला हुआ है। इससे हादसा हुआ।

विज्ञापन


सराय बेगा निवासी मवासी लाल कुशवाहा, विनायक नगर में परिवार सहित रहते थे। उनके भतीजे राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मवासी लाल जूस की ठेल लगाते थे। सात दिसंबर को ट्रांसपोर्ट नगर से घर के लिए साइकिल से आ रहे थे। मगर, घर नहीं पहुंचे। इस पर तलाश की। उनकी साइकिल और टिफिन गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास आरके पुरम में मिले। मगर, मवासी लाल नहीं थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले में तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला।

मंगलवार को लोगों ने नाले में शव देखा। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से आया है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

...तो नहीं जाती जान

परिजन ने बताया कि हाईवे के पास बाइक शोरूम के पास से निकल रहा नाला आरके पुरम में जा रहा है। यह खुला पड़ा हुआ है। उन्हें आशंका है कि मवासी लाल साइकिल से आते समय टायलेट के लिए रुके होंगे। इस दौरान नाले में गिर गए। वह बाहर नहीं निकल सके। उनकी मौत हो गई। नाला ढका हुआ होता तो जान नहीं जाती। शहर में पूर्व में भी नाले में गिरकर जान जा चुकी है। मलपुरा में दो बच्चियां डूब गई थीं। एत्मादपुर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें