फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JS University: तलाब की जमीन पर बनवाया डिग्री कॉलेज, पूर्व मंत्री का आरोप; सुकेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 01 Apr 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जेएस यूनिवर्सिटी के चांसलर और पूर्व में भदावर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल रहे सुकेश यादव पर पूर्व मंत्र ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुकेश ने तालाब पाटकर डिग्री कॉलेज बनवाया। 
 
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी में मौजूद विकास प्राधिकरण की टीम। सोर्स संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि जेएस यूनिवर्सिटी के चांसलर और पूर्व में भदावर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल रहे सुकेश यादव के विरुद्ध आर्थिक अपराध शाखा से जांच करानी चाहिए। यादव ने तालाब पाटकर कॉलेज बनवाया है। वह शिक्षा माफिया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उनके पूर्वज महाराज कल्याण सिंह ने बाह में एक बांध और बड़ा तालाब बनवाया था। उसका नाम ‘कल्याण बहाव’ पड़ा। धीरे-धीरे ‘बहाव’ का ‘बाह’ हो गया। आज भी ‘कल्याण सागर’ नाम से तालाब मौजूद है। इस तालाब के कुछ हिस्से को पाटकर सुकेश यादव ने अवैध रूप से डिग्री कॉलेज बना दिया।

उन्होंने कहा है कि सुकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आगरा में भी 50 बीघे पक्की जगह पर 150 करोड़ की धनराशि से अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी बना दी। दंपती सरकारी टीचर थे, इतनी संपत्ति कहां से आ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें