फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानूनः अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली रैली कल, भीड़ जुटाना चुनौती

Wed, 22 Jan 2020 12:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता कानून के समर्थन में कोठी मीना बाजार में 23 जनवरी को होने वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। उनका कार्यक्रम पुलिस को मिल गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


रैली के लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने सीओ और थाना प्रभारियों के साथ अपने दफ्तर में मीटिंग कर जिम्मेदारियां बांटी।

ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री बोले कानून के दायरे में देंगे जवाब
भाजपा कानून के दायरे में रहकर उन लोगों को जवाब देगी जो हिंसा का सहारा लेकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी ब्रजक्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह का। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को संविधानिक अधिकार देने का काम किया है। मगर, कुछ राजनीतिक दल इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भवानी सिंह मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध किसानों के साथ आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान पर जनसभा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। सांसद राजकुमार चाहर ने सभी से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया।

इस दौरान विधायक हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, रामसकल गुर्जर, छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, हेमेंद्र शर्मा, प्रशांत पौनिया, सत्यदेव दुबे, दिगंबर सिंह धाकरे, संतोष कटारा, सोनू चौधरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने की। 

भीड़ जुटाना चुनौती मंच बढ़ा दिया आगे
कोठी मीना बाजार मैदान पर भीड़ जुटाने में भाजपाइयों को पसीना छूट रहा है। हालांकि जनसभा में आसपास के जिलों से भी लोग आएंगे। मंच को मैदान में बने स्थायी मंच से काफी आगे बनाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें