आगरा-दिल्ली हाईवे का सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई ने छोटे और कामर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। 31 मार्च की रात को बारह बजे के बाद से नई दरों को लागू कर दिया गया।
फरह के महुवन टोल पर अभी तक कार के 100 रुपये लिए जाते थे, लेकिन अब 105 रुपये कर दिए गए हैं। ट्रक का टैक्स बढ़ाकर भी 350 रुपये कर दिया गया है। टैक्स में पांच से दस फीसदी की वृद्धि बताई जा रही है।
आगरा-दिल्ली हाईवे 205 किलोमीटर का है। इस हाईवे पर दो टोल पड़ते हैं। एक टोल फरह के महुवन में है, जबकि दूसरा पलवल में। हाईवे अथारिटी ने दोनों पर ही टैक्स बढ़ा दिया है। महुवन टोल पर कार के टैक्स में 5 रुपये की वृद्धि की गई है।
जबकि कामर्शियल वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है। अभी तक ट्रक पर महुवन टोल पर 335 रुपये लिए जाते थे लेकिन अब 350 रुपये लिए गए। हाईवे अथारिटी के अधिकारियों का कहना है कि इस बार टोल टैक्स में हल्के वाहनों पर मामूली इजाफा किया गया है। कामर्शियल वाहनों पर दस फीसदी बढ़ाया गया है। हालांकि रोडवेज की बसों का टैक्स बहुत कम बढ़ाया गया है।