फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारिता की छात्रा ने सीनियर पर लगाया रैगिंग का आरोप, ये कहा

Wed, 03 Oct 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रैगिंग
विज्ञापन

आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई में रैगिंग का मामला सामने आया है। पत्रकारिता की छात्रा ने सीनियर छात्र पर आरोप लगाए हैं। रैगिंग के तहत कुलपति और पुलिस से शिकायत की है। एक दिन पहले ही एसएन मेडिकल कालेज में भी जूनियर ने सीनियर की रैगिंग को लेकर शिकायत की है। 

विज्ञापन


पत्रकारिता के जूनियर छात्रों में रैगिंग को लेकर गुस्सा है। वे अब सीनियर की बदतमीजी से परेशान होकर खुलकर सामने आ गए  हैं। उन्होंने पत्रकारिता के ही सीनियर छात्रा धीरज शर्मा समेत कई पर रैगिंग का आरोप लगाया है।

द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने कहा कि सीनियर पहले वर्ष से ही परेशान कर रहे हैं। वे सीनियर के सामने तहजीब से रहने, सैल्यूट करने का दबाव बनाते हैं।

वे अब कॉलर पकड़कर मारने की धमकी देने लगे हैं। इससे तंग आकर जूनियर छात्रों ने सीनियर पर रैगिंग करने की शिकायत कुलपति और पुलिस से की है। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें