फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, राष्ट्रपति ने लिया था संज्ञान

Sat, 17 Mar 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पत्रकार नवीन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी 75 हजार के ईनामी बदमाश ने मैनपुरी में सरेंडर कर दिया है। वह हत्या के बाद से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड का कानपुर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया था और दो आरोपी के स्केच भी जारी किए थे, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं सकी थी। 

इस हत्याकांड के बाद कई पत्रकार संगठन पुलिस की नाकामी के बाद आंदोलनरत थे। इस वजह से इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी संज्ञान में लिया था। 

बता दें कि गत 30 नवंबर को कानपुर जिले के बिल्हौर में एक अखबार के पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्हें पीछे से गोली मार दी गई थी 
विज्ञापन

वह देर शाम अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उन पर हमला हुआ था। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही थी। 

जिसके बाद पुलिस ने स्केच भी जारी किया था। पत्रकार की हत्या को लेकर कई जगह कैंडल मार्च निकाला गया। पत्रकार संगठनों ने आंदोलन भी किया। 

वहीं इस बीच हत्याकांड का आरोपी मोस्टवांटेड 75 हजार का ईनामी राजू बहेलिया ने सरेंडर कर दिया है। मैनपुरी के भौगांव कोतवाली में आरोपी ने सरेंडर किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें