फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंस मिल परिसर में धमाके का मामला, जेल भेजे गए रज्जो जैन पर गैंगस्टर की तैयारी

Fri, 24 Jul 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी रज्जो जैन ने गोदाम की जमीन खाली होने पर मिलने वाले कमीशन के 55 लाख रुपये लेने के लिए धमाके की साजिश की थी। एत्मादपुर के नगला खरगा में 15 किलोग्राम विस्फोटक तैयार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में रज्जो जैन के कर्मचारी, पटाखे बनाने का लाइसेंस लेने वाले का भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जोंस मिल में पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल परिसर में बम धमाका करने वाले रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। परिसर की विवादित संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। परिसर में बने गोदाम, दुकान और मकान के मालिकों के बारे में पड़ताल की जाएगी। दस्तावेज जांचे जाएंगे। 

विज्ञापन


जोंस मिल परिसर में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पीछे बम धमाका हुआ था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिला था। पुलिस ने रज्जो जैन को गिरफ्तार किया था। उसके कर्मचारी सहित आठ अन्य लोग भी जेल भेजे थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि रज्जो जैन ने 55 लाख रुपये कमीशन  के लिए धमाका कराया था। यह रकम गोदाम खाली कराने पर मिलने वाली थी। 


रज्जो जैन ने की थी मध्यस्थता

जिस जमीन पर धमाका कराया गया, वो चुनमुन अग्रवाल और अमित गोयल ने खरीदी थी। इस पर 1971 से सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के मालिक का कब्जा है। वो खाली नहीं कर रहे थे। रज्जो जैन ने मध्यस्थता की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रज्जो जैन का गिरोह है। वो जमीनों की खरीद फरोख्त कराता है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जोंस मिल परिसर में जिन लोगों का कब्जा है, उनसे जमीन से संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे। इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। विवादित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पूर्व में जिन लोगों को जमीन बेची गई है, उनसे भी पूछताछ होगी। 

दस लोगों ने की शिकायत 

रज्जो जैन के जेल जाने के बाद कई लोग शिकायत लेकर सामने आए हैं। 10 लोगों ने एसएसपी बबलू कुमार से भी शिकायत की है। एसएसपी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जांच की जा रही है।


संबंधित खबर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे ने रची थी जोंस मिल धमाके की साजिश, कमीशन के लिए लगाया था बम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें