फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संयुक्त समिति नहीं कर सकी जांच

Tue, 27 Feb 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली के हादसे के लिए जिले की सड़क सुरक्षा समिति को संयुक्त जांच सोमवार को करनी थी, लेकिन यह जांच पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के नहीं पहुंचने के कारण नहीं हो सकी। अब जांच टीम यह जांच मंगलवार को होगी।जिले में सड़क सुरक्षा समिति की जांच समिति पहले से ही गठित है। दुर्घटना में 3 से अधिक मौत होने पर जांच समिति के द्वारा जांच की जाती है और संयुक्त रिपोर्ट दुर्घटना के कारणों पर तैयार होती है। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में भी जिला सड़क सुरक्षा समिति की जांच समिति की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों को खोजा जाएगा। जांच समिति में एआरटीओ आरपी मिश्रा, पुलिस विभाग से प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक एवं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विवेकपाल नामित हैं। संयुक्त जांच समिति को सोमवार को जांच के लिए स्थलीय परीक्षण को ककराला के तालाब पर पहुंचना था। परीक्षण के लिए एआरटीओ एवं प्रतिसार निरीक्षक घटनास्थल पर पहुुंच गए लेकिन पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अलीगढ़ में विभागीय मीटिंग होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। ऐसी परिस्थिति में अब संयुक्त जांच मंगलवार को होगी।
विज्ञापन


वर्जन-
- संयुक्त जांच सोमवार को नहीं हो सकी। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता की अलीगढ़ में बैठक थी। ऐसी स्थिति में मंगलवार को संयुक्त रूप से जांच की जाएगी- आरपी मिश्रा, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें