फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जोधाबाई महल पर बना प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का अड्डा, ये तस्वीर कर देगी हैरान

Tue, 15 Jul 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद स्मारक की प्रतिबंधित परिधि में अवैध वाहन दौड़ रहे हैं। जिम्मेदार सो रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी स्थित जोधाबाई महल पर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का अड्डा बन गया है। सुप्रीम कोर्ट की रोक भी बेअसर साबित हो रही है। स्मारक की प्रतिबंधित परिधि में रोक के बावजूद अवैध वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी स्मारक पर गुलिस्ता पार्किंग से आगे ऑटो, डीजल व पेट्रोल वाहन प्रतिबंधित हैं। आगरा विकास प्राधिकरण यहां बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट चलाता है। लेकिन, डग्गेमार ऑटो व डीजल-पेट्रोल वाले पर्यटक वाहन जोधाबाई महल तक पहुंच रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई है। बैरियर पर पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित वाहन स्मारक तक पहुंच रहे हैं। यह हाल तब है जब एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने 3 जुलाई को पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र भेजा था।

गोल्फ कार्ट सेवा प्रभावित होने और प्रदूषणकारी वाहनों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। दस दिन बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात रहा। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 25 गोल्फ कार्ट संचालित हैं जो पार्किंग से पर्यटकों को स्मारक तक ले जाने के लिए अनुमन्य हैं। गोल्फ कार्ट के अलावा अन्य वाहन प्रतिबंधित हैं। पुलिस कमिश्नर को रिमाइंडर भेजा जाएगा। अवैध वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें