कोसीकलां में जेनर्म बस में यात्रियों की टिकट बनाता परिचालक।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। मथुरा- कोसीकलां के बीच जेनर्म बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अनलॉक-1 के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न रूट पर तीन-तीन बसों का संचालन किया। हालांकि यात्रियों की संख्या कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से चलने वाली बसों को सैनिटाइज किया और यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यात्रियों ने मॉस्क लगाकर यात्रा पूरी की।
रोडवेज कर्मी और यात्री मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस के साथ बैठे दिखे। बाईपास तिराहे पर बसों के इंतजार में यात्री खड़े मिले। जेनर्म प्रभारी आरबीएल शर्मा ने बताया कि जनपद के प्रत्येक रूट पर तीन-तीन बसों को संचालन किया जा रहा हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अभी पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। संवाद