फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार अनलॉक तो भूल गए मास्क और सोशल डिस्टेंस

विज्ञापन
कोसीकलां में एक दुकान पर रेडीमेड कपड़े खरीदते हुए ग्राहक। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। अनलॉक-एक के दूसरे दिन मंगलवार को बाजारों में भीड़ दिखी। कहीं नियमों का पालन हुआ तो कहीं दुकानदार और ग्राहकों ने नियम को ताक पर रखकर सामना बेचा और खरीदा। अधिकांश दुकानदारों और ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कुछ दुकानदारों और ग्राहकों ने तो मास्क तक नहीं पहने।
विज्ञापन

बाजार में किराना से लेकर कपड़े व मोबाइल शॉप से लेकर फलों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। अधिकांश दुकानों पर ग्राहक और दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कई दुकानों पर तो ग्राहक बिना मास्क पहने सामान खरीदने के लिए पहुंच गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि पुलिस ने दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क पहने व सोशल डिस्टेंस का पालन कराया, मगर पुलिस के निकलते ही हालात जस के तस हो गए।
बोले दुकानदार, ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए करेंगे प्रेरित
दुकानदार मनीष जैन ने कहा अनलॉक-एक से अब हम सब को राहत मिली है। हम दुकान पर आने वाले ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे। सभी ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रोविजन स्टोर संचालक अनिल कोटवनिया, मुरारी जाविया ने कहा अनलॉक-एक में जो छूट मिल रही है, वह निश्चित रूप से जरूरी है। दुकानदार टिकूंर अग्रवाल ने कहा अभी तक के लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग का बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन अब लग रहा है कि कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में चहल-पहल दिखी
कार्यालयों में पूरा स्टॉफ आया और दैनिक कार्य किया। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के गेट पर हाथ धोने की व्यवस्था कराई। लॉकडाउन के बाद सरकारी कार्यालयों में आवागमन बंद हो गया था। नगर पालिका कार्यालय में ईओ पूर्णिमा ने आने वाले कर्मचारी व अन्य लोगों के लिए हाथ धोने की व्यवस्था कराई। कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें