आगरा जनपद के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय के साथ बुधवार को झोलाछाप ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी उसके पास दवा लेने गई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बेटी को पेट में दर्द था। इस पर वह बेटी को लेकर इलाज के लिए एत्मादपुर कस्बे के एक झोलाछाप के पास गई थी। आरोप है कि उसे झोलाछाप ने दवा लिखकर मेडिकल स्टोर पर भेज दिया।
इस बीच झोलाछाप ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। साथ ही किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दशरथ निवासी एत्मादपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।