फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए झंटू अली शेख... पैरा-6 के थे कमांडो, जिसे माना जाता है आतंकियों का काल

Fri, 25 Apr 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। 
 
विज्ञापन
Jhantu Ali Sheikh - फोटो : हिंदुस्थानी सेना-फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख ने आगरा में पैरा कमांडो का प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन


वर्तमान में वह व्हाइट नाइट कोर में शामिल थे। झंटू अली शेख पश्चिम बंगाल के निवासी थे। विशेष बल पैरा-6 के कमांडो का मुख्यालय आगरा में स्थित है। आगरा के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के बाद पैरा-6 के कमांडो को आतंकियों के लिए काल माना जाता है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें