नगर पालिका शहीद पार्क में वीरांगना झलकारी बाई के कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन व अन्य। संवाद
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरी समाज उत्थान समिति के सहयोग से रविवार को शहीद पार्क में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने जो योगदान दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि कोरी समाज को वीरांगना की वीरता पर आज भी गर्व है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघप्रिय राहुल ने कहा कि झांसी की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने रानी की हर संभव मदद की। झांसी की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने वीरगति प्राप्त की।
चेयरमैन मनोरमा देवी ने कहा कि झलकारी बाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। भगवान दास शंखवार ने कहा कि झलकारी बाई ने अपने राज्य की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया। पूर्व में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संतोष सिंह कोरी, संदीव सिंह, रनवीर सिंह, राजवीर सिंह, शेर बहादुर, सुरेंद्र सिंह, सीताराम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।