फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर नगर में एक घर से जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग स्थित अमर नगर में बृहस्पतिवार की देर रात एक घर में घुसे चोर ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। परिजन के जागने पर भागते समय चोर का मोबाइल गिर गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओमकार बृहस्पतिवार की रात परिजन के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे घर में चोर घुस आया। उसने एक कमरे में रखीं दो अंगूठी, एक पर्स, मोबाइल फोन व 18000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर जब परिजन जागे तो चोर दीवार कूद कर भाग निकला। भागते समय उसका मोबाइल वहीं पर गिर गया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि मोबाइल के जरिए पुलिस जल्द ही चोर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें