फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में एनएसजी कमांडो के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Sat, 11 May 2019 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एनएसजी कमांडो के घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में गणेशरा की ब्रजवाटिका कालोनी में एनएसजी कमांडो के बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। कमांडो का परिवार अलवर भात देने गया था।
विज्ञापन


प्रयागराज में तैनात एनएसजी कमांडो अशोक कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह का परिवार गणेशरा की ब्रजवाटिका कालोनी में रह रहा है। कमांडो का परिवार शुक्रवार को भात देने के लिए अलवर के गांव बामौली गया था। रात में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। परिवार अलवर से लौट आया है। कमांडो भी प्रयागराज से देररात मथुरा पहुंच जाएंगे। चचेरे भाई वेद वीर सिंह ने बताया कि दो लाख रुपये के जेवरात और 2.43 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन


कमांडो के चाचा बलदेव सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें