आगरा के फतेहाबाद में डौकी के नगला केसो गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 8 लाख के जेवरात और 10 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। दंपती करवाचाैथ की बिक्री करने के बाद दुकान बंद कर जेवरात लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में पीछा कर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
हौद बरौली, डौकी निवासी संजय की कबीस चौराहे पर दुकान है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बिक्री करने के बाद पत्नी श्रीमती के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कबीस चौकी क्षेत्र में नगला केसो गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने संजय और उनकी पत्नी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद उनकी पत्नी के हाथ से थैला छीना और भाग निकले।