फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचतारा होटल में चोरी...कमरे से गायब हो गए 25 लाख के जेवर, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचतारा होटल के कमरे से 25 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित एक पंचतारा होटल के रूम से ज्वेलरी भरा बैग गायब हो गया। शादी समारोह समाप्त होने के बाद पीड़ित को पता चला। उन्होंने होटल प्रबंधन को सूचना दी। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन ज्वेलरी का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने नौ दिन बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शाहगंज के साकेत कॉलोनी निवासी मनीष मगन ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी की 20 नवंबर को फतेहाबाद रोड स्थित पंचतारा होटल में शादी थी। वह परिवार के साथ पहुंचे थे। उनके परिवार को एक कमरा दिया गया था। उस कमरे का लॉक खराब था। उसी में ज्वेलरी का बैग रखा था। उनका पूरा परिवार कमरे से रात करीब आठ बजे शादी समारोह में शामिल होने चला गया। 

सभी देर रात कमरे में वापस लौटे और सो गए। सुबह मनीष की पत्नी अपने कपड़े व अन्य सामान को रख रहीं थीं। तभी उन्हें बैग से जेवर गायब दिखे। बैग से जेवर के साथ डायमंड का लॉकेट सेट भी गायब था। जेवर और लॉकेट की कीमत करीब 22 से 25 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


मनीष मगन ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी। इसके बाद सभी ने ज्वेलरी की काफी तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिली। ताज सुरक्षा एसीपी पीके राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस होटल के सीसीटीवी खंगाल रही। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें