फोटो 12 मंडल कार्यालय में विद्युत सखियों के साथ बैठक करते प्रभारी अधीक्षण अभियंता। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) को सफल बनाने में विद्युत सखियां अहम भूमिका निभाएंगी। मंडल कार्यालय में प्रभारी अधीक्षण अभियंता ने विद्युत सखियों के साथ बैठक की। ओटीएस योजना एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी।
प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि विद्युत सखियां पहले की तरह अपने क्षेत्र के गांव में कैंप लगाकर बिजली बिल राहत योजना के पंजीकरण कराएं और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि बिल जमा होने वाली धनराशि का पांच प्रतिशत कमीशन विद्युत सखियों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सखी अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालय से नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं की सूची प्राप्त करके अधिक बकाये वाले गांव में कैंप कर बिल जमा कराएं।