फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो घरों से लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 10 May 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।चोरी के बाद,अलमारी के टूटा ताला,बिखरा पड़ा सामान ,घटना के बारे में जानकारी देते पीड़ित परि - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने पड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर से लौटे परिजन ने घरों का सामान बिखरा पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




टीकैतपुरा थाना डौकी निवासी रामबाबू पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि उनका तथा उनके भाई भानु प्रताप सिंह और संत कुमार का मकान रावर रोड पर बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब सात बजे परिवार के सभी लोग रहना वाली माता मंदिर दर्शन करने गए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार वापस लौटा तो भानु प्रताप और संत कुमार के मकानों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घरों से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें