फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 10 May 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। थाना क्षेत्र के मेवली गांव के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दहगवा निवासी कान्हा (18 वर्ष) पुत्र दीपक और उसका साथी मनीष (19 वर्ष) पुत्र राकेश शनिवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से जगनेर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेवली गांव से आगे निकलते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कान्हा के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मनीष भी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को तत्काल जगनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसएन इमरजेंसी, आगरा के लिए रेफर कर दिया। मृतक कान्हा जगनेर में सैलून चलाता था और मनीष एक बेकरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें