फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने में दिया 42% रिटर्न: सोने के भाव ने बाजार में लौटाई रौनक, बिक्री 20 फीसदी बढ़ने का अनुमान

Thu, 12 Nov 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

2026 में सोने की कीमतों में करीब 22 फीसदी की गिरावट के बाद आगरा के सराफा बाजार में त्योहारी खरीदारी बढ़ी है। ज्वेलरी कारोबारियों को बिक्री में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है, वहीं पिछले छह महीनों में ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों ने औसतन 42 फीसदी रिटर्न दिया है।
 
विज्ञापन
सराफा बाजार में ज्वैलरी पसंद करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन और दिवाली को लेकर ताजनगरी के सराफा बाजार इस साल भाव में आई नरमी से गुलजार रहे। हालिया गिरावट के बाद भले ही ग्राहकों ने वजन के लिहाज से कम खरीदारी की हो, लेकिन जेवरात पर उनका बजट और खर्च बढ़ा है। बाजार के जानकारों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी सीजन में ज्वेलरी बिक्री में करीब 20 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


त्योहारी मांग में सुधार का सीधा असर ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी दिख रहा है। वित्तीय सलाहकार सीए अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह महीनों के दौरान ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों ने औसतन 42 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने की कीमतें जनवरी 2026 के 1.80 लाख रुपये प्रति यूनिट के सर्वकालिक उच्च स्तर से गिरकर नवंबर 2026 में 1.40 लाख रुपये पर आ गई हैं। दामों में आई इस 22 फीसदी की कमी ने दिवाली पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों का रुझान दोबारा बाजारों की ओर बढ़ाया है। सराफा कारोबारी तरुण अग्रवाल का कहना है कि दरें सीमित होने से धनतेरस और दिवाली पर हल्के व पारंपरिक आभूषणों की एडवांस बुकिंग में तेजी दर्ज की गई है।

मजबूत कारोबार की आस
श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन के मुताबिक, इस बार ग्राहक निवेश के साथ-साथ लाइफस्टाइल खरीदारी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। कंपनियों के दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों की उम्मीद और सोने के दामों में स्थिरता से स्थानीय रिटेल कारोबारियों के साथ-साथ निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें