फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारी होली काली की, हम मुंह काला करेंगे’

Thu, 24 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों की हड़ताल ने तोड़े रिकार्ड, 22 दिन से प्रतिष्ठान बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल को 22 दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक  सराफा की बंदी 21 दिन की रही है, लेकिन होली पर सबसे लंबी हड़ताल करते हुए सराफा व्यापारियों ने काली होली मनाई। एलान किया कि जिन्होंने हमारी होली काली की, उनका मुंह हम काला करेंगे।
विज्ञापन


रंग, गुलाल की जगह सराफा व्यापारियों ने काले झंडे लेकर और काले टीके लगाकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की।
किनारी बाजार में धरने के दौरान सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया ने कहा कि 22 दिन की हड़ताल में प्रधानमंत्री एक भी दिन नहीं बोले। सराफा कमेटी अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पवन दौनेरिया ने कहा कि वक्त आने पर हम उनकी होली काली करेंगे।

कारीगरों के कष्ट की सरकार को चिंता नहीं है। इसके बाद सराफा व्यापारियों ने काले टीके लगाकर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के विरोध में नारे लगाए। सभा को सुधीर गुप्ता, राजा बाबू मीना, विष्णु अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, सुशील चौहान, बृज मोहन रैपुरिया आदि ने संबोधित किया। संचालन देवेंद्र गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें