आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट और सराफ योगेश चौधरी हत्याकांड का दूसरा आरोपी 50 हजार का इनामी फारुख 15 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश के मारे जाने और दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वह प्रदेश छोड़कर भाग चुका है।
वारदात 2 मई की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी। सेल्स गर्ल रेनू और एक ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर 22 लाख से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। लूटकर भागते वक्त अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी के टोकने पर उनकी हत्या कर दी थी। बाद में पता चला कि वारदात में तीसरा बदमाश भी था।