आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। पहला पिलर बन गया है और इस पर पियर कैप रख दिया है। इसी पर यू-गर्डर लगाए जाते हैं। दो साल में आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
यूपीएमआरसी का दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है और ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। टेंडर देरी होने के चलते इसका कार्य पिछड़ गया था। ऐसे में यूपीएमआरसी ने इस कॉरिडोर के लिए अलग से डौकी में कास्टिंग यार्ड बनाया, जहां पर पियर कैप, यू-गर्डर का निर्माण किया जा रहा है।