पुलिस ने देखे स्मार्ट कैमरे
पुलिस ने वारदात के बाद कारगिल चाैराहे पर दुकानों और स्मार्ट सिटी के कैमरों को देखा। बदमाशों की लोकेशन देखी। दुकान खुलने के पहले ही बदमाश आ गए थे। वह काले की रंग बाइक पर थे। बाइक को काॅम्प्लेक्स के पास खड़ा कर शोरूम में पहुंचे। वारदात के बाद बदमाश ने बाइक को बोदला की तरफ दाैड़ाया, चाैराहे की तरफ नहीं गए।
यहां तक देखे गए बदमाश
बाद में उन्होंने बाइक दहतोरा की तरफ मोड़ दी। यहां से जेसीबी चाैराहे होते हुए शास्त्रीपुरम में दाखिल हो गए। पुलिस ने तकरीबन 200 से अधिक कैमरों को देखा है। इसमें चेहरे साफ हो गए हैं। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाल में जेल से छूटकर आए बदमाशों का रिकाॅर्ड खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र तकरीबन 20 से 22 साल थी। इनमें एक काले रंग की शर्ट पहने था।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली
पुलिस ने की चेकिंग की खानापूर्ति
पुलिस ने वारदात के बाद चेकिंग की। एमजी रोड से लेकर हाईवे तक वाहनों को चेक किया गया। वाहनों की तलाशी ली गई। मगर, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।
ये भी पढ़ें - आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: 'गहने निकालकर दे दो... शोर मचाया तो गोली मार देंगे'; आते ही बदमाश ने पूछा था ये सवाल