फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस चौकी के समीप ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 01 Apr 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 आगरा-ग्वालियर रोड पर ककुआ में  ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ककुआ में भगवानदास अशोक कुमार ज्वेलर्स की दुकान में रविवार रात चोरी हुई। सेंध लगाकर घुसे चोर लाखों रुपये के गहने और 20 हजार रुपये ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


ककुआ निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि अग्रवाल की पुलिस चौकी के पास दुकान है। रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम लगभग 7:30 बजे घर गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे कर्मचारियों के साथ दुकान खोली तो सामान बिखरे थे। पुलिस को सूचना दी। चोर करीब 7 किलो चांदी के आभूषण, पांच तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपये ले गए हैं। 

चोरी गए गहनों की कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
दुकानदार के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2012 में तमंचे के बल पर दुकान पर लूट की घटना हुई थी। वहीं वर्ष 2006 में इसी दुकान से चोरी हुई थी। मलपुरा थाना प्रभारी और फील्ड यूनिट ने लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाए। वहीं क्षेत्र के इटौरा के नगला माकरोल पर एक कॉम्प्लेक्स में माधव टायर एजेंसी का शटर तोड़कर चोर दो टायर ले गए। दुकानदार प्रमोद मित्तल ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें