फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट हाथ में लेते ही दुकानदार बेहोश: ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर, सराफ को बेसुध कर ले गए 50 ग्राम सोने के जेवर

Wed, 01 Jul 2026 09:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिरों ने सराफ को निशाना बनाया। बाली देखने के बाद एक हजार रुपये एडवांस दिए। नोट हाथ में लेते ही सराफ बेसुध हो गया। इसके बाद शातिर सोने के जेवर लेकर भाग गए। 
विज्ञापन
सराफा की दुकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के रोहता क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए युवक ने बालियां देखीं। पसंद कर एक बाली को संभाल कर रखने की बोलकर एडवांस में एक हजार रुपये दिए। नोट हाथ में लेने के कुछ ही सेकेंड बाद दुकानदार बेसुध हो गए। युवक ने दराज से दो पैकेट निकाले और साथी के साथ भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर के रोहता क्षेत्र में निशांत सोनी की ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। निशांत ने बताया कि वह बुधवार को दुकान के काम से आगरा से बाहर थे। दुकान पर पिता गोलाराम सैनी बैठे हुए थे। दोपहर 3 बजे के करीब एक बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक दुकान के अंदर आया। बच्ची के लिए कान की बालियां दिखाने को कहा। एक बाली पसंद की और 1 हजार रुपये देकर उन्हें अलग रखने को कहा। कुछ देर बाद बाकी के रुपये देकर बाली ले जाने का आश्वासन दिया। एडवांस में दिए नोट हाथ में लेने के कुछ ही सेकेंड के बाद पिता बेसुध हो गए। 

 
विज्ञापन

युवक ने काउंटर की दराज खोलकर उसमें रखे जेवर के दो पैकेट निकाले और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। एक पैकेट में मंगलसूत्र और दूसरे में लॉकेट, मांग टीका आदि सामान था। टप्पेबाज करीब 50 ग्राम सोने के जेवर ले गए। कुछ देर बात होश में आने पर पिता ने उन्हें जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी। 

निशांत ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी में खराबी थी लेकिन पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी और उनकी बाइक दिख रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें