फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट के मरीजों पर भारी पड़ रही सर्दी, 24 घंटे में दो की मौत

Mon, 02 Dec 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी हार्ट के मरीजों पर भारी पड़ रही है। हार्ट अटैक से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 950 मरीज उपचार के लिए पहुंचे इनमें हृदय और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या 100 से अधिक थी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी रघुवीर सिंह (55) को रविवार की शाम हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कीरत निवासी इच्छा देवी 65 को भी सोमवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।



डायरिया से पीड़ित वृद्धा ने तोड़ा दम

सर्दी के बीच जिले में कोल्ड डायरिया के मरीज भी बढ़ चले हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में पेटदर्द और कोल्ड डायरिया के 11 मरीज भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला गोला बाजार निवासी राजेश्वरी देवी (65) पत्नी बाबूराम को रविवार की शाम को पेटदर्द के उल्टी दस्त होने लगे। परिजन ने रात में ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दो मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें