फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024: गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, केमिस्ट्री रही आसान...जानें कैसा आया प्रश्न पत्र

Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 जेईई मेन परीक्षा का आगाज हो गया है। आगरा में पहले दिन 1760 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने उन्हें खूब उलझाया। 
 
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन की परीक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू करा दी गईं। आगरा में तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को गणित के प्रश्नों ने उलझाया। कई प्रश्न लंबे और पेचीदा लगे। परीक्षार्थियों ने फिजिक्स को औसत स्तर का बताया। केमिस्ट्री के प्रश्न आसान लगे।
विज्ञापन


डीईपीजी कॉलेज सिकंदरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रथम चरण की अपेक्षा द्वितीय चरण का प्रश्नपत्र कुछ आसान था। इस बार भी गणित के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई। इनको हल करने में समय भी अधिक लगा।

फिजिक्स के प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों ने औसत स्तर का बताया। बहुत कठिन न बहुत आसान था। परीक्षार्थियों के मुताबिक सीबीएसई के कक्षा 11 व 12 वीं के पाठ्यक्रम के अधिकतर चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। आईओएन डिजिटल जोन, कुबेरपुर, सिकंदरा और आरकेजीएम कॉलेज स्थित केंद्र में परीक्षा कराई गई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
एनटीए के शहर समन्वयक कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि तीनों केंद्रों पर दोनों पाली की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। तीनों केंद्रों पर पहले दिन दोनों पाली की परीक्षा में कुल 1926 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1760 परीक्षा में शामिल हुए और 166 अनुपस्थित रहे। उनका कहना है कि आगामी परीक्षाओं में परीक्षार्थी मूल पहचानपत्र और प्रवेशपत्र लेकर जरूर पहुंचे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें