फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी बिजली को लेकर योगी सरकार पर निशाना, जयंत चौधरी ने किया ये एलान

Tue, 07 Aug 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व पार्टी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो सका। किसान खुदकुशी करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि करके जनता पर बोझ डाल दिया है। रालोद सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहा है। जयंत ने मथुरा में एयरपोर्ट न बनने पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी की हीलाहवाली को जिम्मेदार ठहराया। 

रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक अग्रवाल के आवास पर आए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ हो रहे आंदोलन से सरकार झुकी है। नलकूप कनेक्शन में सुधार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को घेरेंगे बिजली घर

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने यूपी में सबसे महंगी बिजली होना बताया। जयंत ने कहा कि 13 अगस्त को बिजली घरों पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

उससे पहले 10 अगस्त को राया के कूम्हा में रैली में आंदोलन को धार देने की रणनीति बनाई जाएगी। वार्ता में रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, रामवीर सिंह भरंगर, राजेंद्र सिकरवार, संजू चौधरी, बबलू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें