फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने बीच में छोड़ा महिला का ऑपरेशन, टांके लगाकर कहा- एम्स ले जाओ

Tue, 07 Aug 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के प्राइवेट हास्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन बीच में छोड़कर इसे एम्स ले जाने को कहा। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। बीमार महिला को अन्य प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
शाहगंज की रहने वाली 70 वर्षीय महादेवी के पित्त की थैली में तीन पथरी होने पर आवास विकास कॉलोनी के एक हॉस्पिटल में रविवार की सुबह भर्ती कराया गया। दोपहर दो बजे ऑपरेशन किया गया। 

मरीज की बेटी लक्ष्मी शर्मा का आरोप है कि ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद डॉक्टर आए और बोले गंभीर मामला है। इन्हें दिल्ली एम्स ले जाओ। डॉक्टर ने मरीज के टांके भी लगा दिए। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

परिजनों ने डॉक्टर से कहा कि ऑपरेशन से पहले मरीज की स्थिति नहीं दिख रही थी। डॉक्टर की इस लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा
भी किया। मरीज की हालत खराब होते देख परिजन उसे दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर आए। यहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई और आईसीयू में भर्ती किया गया है। 

बेटी लक्ष्मी ने बताया कि ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन किस डॉक्टर ने दिया, इसका हॉस्पिटल वाले जवाब नहीं दे पाए हैं। हॉस्पिटल से मिले पर्चे पर दर्ज डॉक्टर का देहांत भी हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि मरीज की हालत में सुधार होते ही डॉक्टर की शिकायत सीएमओ, डीएम और मुख्यमंत्री के यहां करूंगी। वहीं सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। मिलते ही मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें