फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड: रामवृक्ष यादव के साथ क्या हुआ? राजनारायण के प्रार्थना पत्र पर अब 19 दिसंबर को होगी सुनवाई

Thu, 17 Nov 2022 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राजनारायण ने कहा कि 2 जून 2016 में जिस समय पुलिस ने जवाहर बाग में आग लगा दी थी, तब रामवृक्ष यादव अपने अन्य साथियों के साथ जवाहर बाग से भागा था। उसे निकलकर जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
रामवृक्ष यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जवाहर कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की हत्या के प्रार्थना पत्र पर बृहस्पतिवार को एडीजे षष्टम की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। सीजेएम की अदालत के निर्णय के खिलाफ रिवीजन का प्रार्थना पत्र देने वाले रामवृक्ष यादव के गुरु भाई राजनारायण शुक्ला भी अदालत पहुंचे। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय की है। राजनारायण ने अपने प्रार्थना पत्र में पुलिस पर रामवृक्ष यादव का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राजनारायण ने कहा कि 2 जून 2016 में जिस समय पुलिस ने जवाहर बाग में आग लगा दी थी, तब रामवृक्ष यादव अपने अन्य साथियों के साथ जवाहर बाग से भागा था। उसे निकलकर जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस ने रामवृक्ष को अपने कब्जे में ले लिया था, जबकि अन्य लोगों को अलग-अलग थाने भेजा था। इसके बाद से रामवृक्ष का कुछ पता नहीं चला। आरोप लगाया कि पुलिस ने रामवृक्ष यादव का अपहरण कर हत्या कर दी। राजनारायण ने पहले सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। सीबीआई ने सीजेएम को यह सूचना भेजी कि वारदात में रामवृक्ष मर गया था। सीबीआई की इस सूचना के बाद सीजेएम ने प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। राजनारायण ने एडीजे अष्टम अभिषेक पांडे की अदालत में चुनौती दी है। अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि अदालत में न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव को हराने के लिए भाजपा ने उतारे छह मंत्री, इन्हे दी गई बड़ी जिम्मेदीरी

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी में सुनवाई

जवाहर बाग में चोरी करके बिजली जलाने के मामले में भी रामवृक्ष यादव के गुरु भाई राजनारायण शुक्ला हाजिर हुए। अदालत में राजनारायण शुक्ला और रामवृक्ष यादव के करीबी रहे हरनाथ के खिलाफ बिजली चोरी का मामला चल रहा है। इसमें आठ अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं। ये लोग केस में अभी तक अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं। बृहस्पतिवार को उनके अधिवक्ता एलके गौतम ने हरनाथ की हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। मालूम हो कि रामवृक्ष के साथियों ने उद्यान विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे ट्यूबवेल से बिजली के साथ पानी का प्रयोग सभी लोग करते थे। जब कनेक्शन काटा गया तो फिर जोड़ लिया था। बिना मीटर के चोरी छिपे बिजली  प्रयोग करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी सुनवाई अभी तक चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें