जवाहर बाग का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री साथ अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा की आग में झुलसे मथुरा के जवाहर बाग की सूरत जल्द ही संवरने वाली है। योगी आदित्यनाथ सरकार जवाहर बाग का कायाकल्प करने साथ इसका नाम भी बदल सकती है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
उद्यान विभाग की 153 एकड़ जमीन पर फैले जवाहर बाग का सौंदर्याकरण कराया जा रहा है। इसके तहत सूर्य नमस्कार (योग करने का स्थान), सेंटल स्क्वॉयर, पाथ वे, बच्चों के लिए पार्क, फव्वारा के साथ अन्य कार्य होने हैं।
इसी के चलते प्रदेश के उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार की सुबह जवाहर बाग के निरीक्षण का किया। उनके साथ नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, विकास प्राधिकरण वीसी नगेंद्र प्रताप और महापौर मुकेश आर्य बंधु भी रहे।