फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज में परिवार से बिछड़ी जापानी महिला पर्यटक, पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढकर मिलाया

Sat, 01 Jun 2024 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल में भ्रमण के दौरान जापानी महिला पर्यटक परिवार से बिछड़ गई। पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढकर परिवारीजनों से मिलाया। परिवारवालों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
ताज में परिवार से बिछड़ी जापानी महिला पर्यटक को पुलिस ने ढूंढकर मिलाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को जापान से पर्यटकों का दल ताजमहल देखने पहुंचा। ताज भ्रमण के दौरान 60 वर्षीय महिला परिवार से बिछड़ गई। उनके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्यूआरटी प्रथम प्रभारी राम गोविंद सिंह ने टीम को ढूंढने के लिए कहा। 

विज्ञापन


सभी ने एक दूसरे को फोन पर जानकारी दी। जवानों ने खोज शुरू की। आधे घंटे के अंदर महिला को ताजमहल से खोज लिया गया। उन्हें उनके परिवार से मिलाया। परिवार से मिलते ही महिला व उनके परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आगरा पुलिस का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें