फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो तेरी बेटी को मारकर फेंक दिया: जो करना हो कर ले, दामाद की बात सुन ससुर के उड़े होश; भागते हुए पहुंचा थाने

Sat, 01 Jun 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हेलो तेरी बेटी को मारकर फेंक दिया है जो करना हो कर लेना। दामाद की बात सुनकर ससुर के होश उड़ गए। वह भागते हुए थाने पहुंचा। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
calling - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही। बेटी की हत्या की बात सुन वह बेसुध हो गए। धबराई हालत में थाने पहुंचे। तहरीर देकर बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी घिरोर थाना क्षेत्र के ओय गांव निवासी युवक के साथ की है। पति शराब पीने का आदी है। आये दिन पुत्री को मारता-पीटता है। उसके माता पिता भी पुत्र से कुछ नहीं कहते। वह भी उसका ही सहयोग करते हैं। कई बार पुत्री की पिटाई करने के बाद घर से भी निकाल चुका है। 

31 मई को दामाद और सास-ससुर ने फिर पुत्री को पीटा। जेवर आदि लेकर घर से बाहर निकाल दिया। पुत्री के साथ पांच साल का पुत्र कन्हैया भी है। दामाद ने फोन करके कहा कि मैंने तेरी बेटी को मार कर नहर में फेंक दिया है। तुझे जो करना है वह कर लेना। इसके बाद पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पीड़ित ने ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें