नंदभवन में गूंजेगा समाज गायन
इस दौरान कान्हा केवल कटि काछनी में ही दर्शन देंगे। देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु इस अलौकिक आनंद का अनुभव करेंगे। अगले दिन नवमी को नंदभवन में प्रात:काल से ही उत्सव शुरू हो जाएगा। नंदभवन में नंदगांव-बरसाना के समाजियों के मध्य घंटों समाज गायन होगा। शंकर लीला, मटकी लीला, दधि कांधा, बांस बधाई आदि कार्यक्रम होंगे।
नंदगांव-बरसाना के लोगों के मध्य बहु चर्चित हास-परिहास और नंदभवन में मल्ल युद्ध स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेगा। श्रीकृष्ण-बलराम को बंगली में पलना में लाया जाएगा। बंटा वाली कुंज पुष्टि मर्गीय मंदिर सहित तमाम मंदिरों में 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। 20 अगस्त को नंदोत्स्व मनाया जाएगा।