कासगंज के सिढ़पुरा में जन जागरण रैली निकालते रामदूत
- फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा (कासगंज)। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रामदूतों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। वहीं समर्र्पण निधि दान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह जागरूकता रैली का शुभारंभ अमांपुर रोड स्थिति श्रीराम लीला मंच से शुरू की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान तिवारी, समाजसेवी शम्मीकपूर गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रामदूतों की रैली प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ शुरूहुई। निधि संग्रह जागरूकता रैली श्रीराम लीला मंच से शुरू होकर, गंजडुंडवारा रोड, करतला रोड, धुमरी रोड, पटियाली रोड होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची। लोगों ने रामदूतों की रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
जहां निधि संग्रह के दौरान समर्पण निधि को दान करने की हिंदू परिवारों से अपील की गई। समाजसेवी शम्मीकपूर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि श्रीराम मंदिर निर्माण के हम साक्षी बन रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी ने कहा कि सभी लोग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान दें और इस पुनीत कार्य के सहयोग बनें। इस दौरान भाजपा नेता प्रवीन वर्मा, प्रदीप मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, नगर कार्यवाहक आरएससएस मनोज गुप्ता, अजीत सोलंकी, प्रदीप मिश्रा, मनोज सोलंकी, जयप्रकाश झंगड़, योगेश सोलंकी, सुबोध गुप्ता, रूपकिशोर पाठक, नितिन सांईं, संदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।