आगरा के जनकपुरी महोत्सव में कब, किस तिथि को और कहां कौन से आयोजन होंगे, इसकी जानकारी मिथिलावासियों को एक ही स्थान पर मिल सकेगी। बुधवार को समिति ने जनकपुरी महोत्सव 2025 दैनिक कार्य विवरणिका का विमोचन कमला नगर स्थित रेस्तरां में किया। विवरणिका में आयोजनों की विस्तृत जानकारी के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के नाम और संपर्क सूत्र भी प्रकाशित किए गए हैं, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।
महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने विवरणिका का विमोचन किया तो प्रभु राम और माता जानकी के जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत 14 सितंबर को आमंत्रण यात्रा से होगी। सुबह 8:00 बजे श्री राम चौक से जनक मंच कार्यालय तक विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।
महामंत्री उमेश कंसल एवं पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 4 बजे गौरी पूजन के लिए कावेरी मंदिर से एफ ब्लॉक स्थित जनक पार्क तक सीता जी का डोला निकाला जाएगा। संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर पर प्रभु राम की बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 6 बजे श्री राम बारात का जनक मंच के लिए प्रस्थान होगा। 20 सितंबर को रात 9:00 बजे नम आंखों से सीता जी की विदाई का कार्यक्रम होगा।
नए पदाधिकारियों का किया स्वागत
जनकपुरी महोत्सव के निर्विघ्न आयोजन के लिए कुछ नए पदाधिकारी भी बनाए गए हैं। इसमें गौरव पोद्दार को सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाया गया। साथ ही सुनील विकल, रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट, राम प्रकाश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए को संरक्षक, इंद्रेश गोयल, विशाल मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। संतोष गुप्ता, भुवेश अग्रवाल, सलिल कुमार गोयल, दीपक कुमार गोयल, मोहन सिंह वर्मा, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दिलीप जैन, बृजेश कुमार सिकरवार, संदीप मित्तल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, राजेंद्र गुप्ता, नीरज अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तपन अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह फौजदार, शिव मंगल गुप्ता, कशिश अग्रवाल मंत्री, पवन अग्रवाल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे तो बांके बिहारी अग्रवाल, सुनित गोयल, कपिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल और नीरज शाक्य को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजा जनक राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, राकेश मंगल, स्वागत मंत्री भरत महाजन, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सलाहकार समिति के स्वदेश विकल, महिला समिति अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, संरक्षक मीरा अग्रवाल, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, मंत्री मानवी, मोनिका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, शिखा, संगीता पोद्दार, साधना मित्तल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
ये होंगे आयोजन
तिथि आयोजन स्थान समय
14 सितंबर आमंत्रण यात्रा श्री राम चौक कमला नगर से सुबह 8 बजे
15 सितंबर राजा जनक की आमंत्रण यात्रा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन शाम 4 बजे
16 सितंबर मेहंदी एवं महिला संगीत महाराजा अग्रसेन सेवा सदन दोपहर 2 बजे
17 सितंबर गौरी पूजन शोभायात्रा कावेरी मंदिर शाम 4 बजे
18 सितंबर श्री राम बरात भ्रमण एवं स्वागत दोपहर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन 1 बजे
19 सितंबर महाराजा जनक की बड़हार की दावत अग्रवन में दोपहर 12 बजे से। इसी दिन श्री राम की शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शाम 5 बजे जनक मंच के लिए प्रस्थान करेगी।
20 श्री राम की शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन सदन से शाम 5 बजे। रात 9 बजे जनक महल से सीताजी की विदाई होगी।
21 सितंबर को स्मान समारोह एवं श्री खाटू श्याम भजन संध्या जनक महल में शाम 6 बजे से