फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: जनकपुरी के डायवर्जन ने बिगाड़ी शहर की चाल, सिकंदरा से आवास विकास तक लगा लंबा जाम

Thu, 08 Oct 2026 11:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनकपुरी आयोजन के लिए किए गए हाईवे डायवर्जन से बुधवार शाम सिकंदरा, कारगिल और आवास विकास क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम और बढ़ गया, जबकि बैरिकेडिंग को लेकर स्थानीय लोगों की पुलिस से तकरार भी हुई।
 
विज्ञापन
रोक दिए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावना एस्टेट में जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हाईवे पर डायवर्जन किया गया। बुधवार को लोगों की भारी भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने सिकंदरा चाैराहे से वाहनों को कारिगल चाैराहे की तरफ डायवर्ट किया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। चालक वाहनों को कारगिल से आवास
विज्ञापन

विकास होते हुए गुरुद्वारा से निकाल रहे थे। यहां पर पुलिस के इंतजाम नहीं थे। इससे जाम लगने लगा। शाम सात बजे से रात 11 बजे वाहनों की लाइन रही। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


पुलिस के इंतजाम से स्थानीय लोगों को हुई परेशानी, होती रही तकरार
जनकपुरी की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। किसी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा था। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि आयोजन के दाैरान उनको भी छूट नहीं दी गई। पुलिसकर्मी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उनके साथ प्राइवेट लोग भी लोगों को रोक रहे थे। इससे तकरार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें