परिवार के लोगों के पहुंचने का इंतजार
पड़ोसियों ने बताया कि दीपक के लापता होने की जानकारी मिली है। वहीं सुनीता और भावना की मृत्यु के बारे में बताया गया है। दूसरी बेटी और अन्य लोग कहां भर्ती हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार के लोगों के पहुंचने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।
हंसी खुशी के साथ गया था परिवार
पड़ोसियों ने बताया कि दीपक ने मन्नत मांगी थी। वह बेटी के मुंडन के लिए काफी समय से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहता था। कई बार योजना बनाई थी, पर नहीं जा सके। इस बार कार्यक्रम बन सका था। परिवार हंसी खुशी के साथ गया था। घर पर ताला लगा दिया था। पड़ोसियों से कहा था कि जब तक बाहर रहेंगे, तब तक घर का ख्याल रखना। मगर किसी ने सोचा भी नहीं था कि परिवार हादसे का शिकार हो जाएगा। घटना की पता चलने पर मोहल्ले के लोग गम डूब गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि बाकी लोग ठीक हो जाएं।
रिश्तेदार ने कैंसिल कर दिया था कार्यक्रम
दीपक ने अपने कई और रिश्तेदारों से जम्मू जाने के लिए बात की थी। इस पर 12 से 15 लोग तैयार हो गए थे। मगर जाने से कुछ दिन पहले ही रिश्तेदारों ने कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। जब सभी को हादसे का पता चला, तब सब परिवार का हाल जानने में जुट गए।