फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रमजान से पहले इंतजाम अधूरे, जमीयतुल कुरैश ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रमजान का पवित्र महीना शुरू होने में अब चंद दिन शेष हैं, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन की सुस्ती ने मुस्लिम समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे प्रशासन मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। अभी तक त्योहारों पर कोई आधिकारिक समन्वय बैठक तक नहीं बुलाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा कि पहले रमजान से पूर्व मस्जिदों के आसपास पेचवर्क, गड्ढे भरने और एलईडी लाइटें दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर होता था, लेकिन इस बार नगर निगम पूरी तरह खामोश है। संगठन ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान पार्षद किशवर जहां, मोहम्मद अंसार, आफताब पहलवान, जिलानी कुरैशी, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें