फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजकीय सम्मान के साथ किया सिपाही का अंतिम संस्कार

Mon, 16 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक सिपाही केशव देव स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। थाना क्षेत्र के अहीरपुरा निवासी बाइक सवार केशव देव यादव (27) को शनिवार दोपहर 3:15 बजे फिरोजाबाद के गाैंदई थाना नारखी में एक कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन




मृतक केशव देव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात थे। रविवार को गांव अहीरपुरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दो बच्चे देवांश (2) और छह माह की बेटी है। परिजन के अनुसार, वह एटा से शादी समारोह में शामिल होकर लाैट रहे थे। तभी कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रचना देवी और मां राजेंद्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें