आगरा। अमर होटल से राजपुर चुंगी रोड पर आगरा नगर निगम ने सोमवार को झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। मंगलवार को लोगों ने विभव नगर चौराहा पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। बांस-बल्ली डालकर रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। लगभग एक घंटे तक सड़क पर नारेबाजी की।
नगर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना में काम के लिए उन्हें क्यों उजाड़ा गया। अब वह कहां जाएं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम ने उन्हें सामान भी हटाने का मौका नहीं दिया। उन्हें कहीं पर भी रहने के लिए जगह दी जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।